28 अगस्त 2026 · रक्षाबंधन

रक्षाबंधन संकल्प पत्र

राखी का धागा एक वादा है — रक्षा का, सम्मान का। इस रक्षाबंधन वह वादा सिर्फ़ अपनी बहन से नहीं, हर बहन-बेटी से कीजिए।

अपनी राखी खुद बनाइए
राखी मेकर

अपनी राखी खुद बनाइए

आधार, धागा और बीच का चिह्न चुनिए — हर टैप पर राखी बदलती जाएगी। नाम जोड़िए और साझा करने लायक कार्ड ले जाइए।

राखी का आधार
धागे का रंग
बीच का चिह्न
अंदाज़

कार्ड आपके ही डिवाइस पर बनता है। दीवार पर सिर्फ़ डिज़ाइन और नाम जाते हैं — संदेश या तस्वीर कभी नहीं।

राखी की दीवार

यहाँ बनी हर राखी — सबसे नई सबसे पहले।

दीवार खुल रही है…

अपने नाम का संकल्प पत्र बनाइए

नाम लिखिए, चाहें तो अपनी तस्वीर जोड़िए — संकल्प पत्र आपके ब्राउज़र में ही बनेगा और तुरंत डाउनलोड हो जाएगा। कोई शुल्क नहीं, कोई रजिस्ट्रेशन नहीं।

जो नाम संकल्प पत्र पर छपेगा, वही लिखिए।

आपकी फ़ोटो आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाती — संकल्प पत्र आपके ब्राउज़र में ही बनता है।

मेरे पाँच संकल्प

राखी बाँधना एक दिन की रस्म है — निभाना पूरे साल का काम।

  1. हर बहन की सुरक्षा

    अपने आसपास किसी भी बहन-बेटी के साथ अभद्रता होते देखूँ तो चुप नहीं रहूँगा — आवाज़ उठाऊँगा और मदद करूँगा।

  2. 1090 और 112 की जानकारी

    महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी कम से कम दस लोगों तक पहुँचाऊँगा।

  3. एक और राखी

    इस रक्षाबंधन एक ऐसी बहन को भी राखी बँधवाऊँगा जिसका कोई भाई नहीं — या किसी सुरक्षाकर्मी/सफ़ाईकर्मी बहन-भाई को।

  4. बेटी की पढ़ाई

    अपने परिवार या मोहल्ले की एक बेटी की पढ़ाई में सहयोग करूँगा — किताबें, फ़ीस या पढ़ाने का समय।

  5. सम्मान की भाषा

    महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा, मज़ाक़ या सोशल मीडिया पोस्ट का न समर्थन करूँगा, न उसे आगे बढ़ाऊँगा।

साझा कीजिए

अपना संकल्प पत्र सोशल मीडिया पर इन हैशटैग के साथ साझा कीजिए — और अपने साथियों को भी संकल्प लेने के लिए कहिए।

#रक्षाबंधन#RakshaBandhan#MissionShakti#FriendsOfYogi

क्या आप तैयार हैं?

उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों के सपनों के साथ खड़े हों। आज ही सहयोगी बनें।

सहयोगी बनें
सहयोगी बनें