एक पेड़ माँ के नाम
धन्यवाद! 12 जुलाई 2026 को माँ के नाम लिया गया हर संकल्प पूरा हुआ। प्रदेश भर में Friends of Yogi के स्वयंसेवकों ने पौधे लगाकर हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाई।
12 जुलाई, रविवार को मुख्यमंत्री योगी जी के आवाहन पर पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण महाभियान के तहत 'एक पेड़ माँ के नाम' लगाने का संकल्प लिया गया। उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित हुआ।
इसी क्रम में Friends of Yogi के स्वयंसेवकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया — 27 जिलों से 36 स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण कर तस्वीरें साझा कीं, और कई स्वयंसेवकों ने अपने साथियों को भी जोड़ा। इस तरह कुल 72 लोगों ने इस अभियान में भागीदारी की।
स्वयंसेवकों की तस्वीरों को Friends of Yogi के फ्रेम में सजाकर फ़ेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर साझा किया गया — हर तस्वीर हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प की गवाही देती है। अब बारी है संकल्प निभाने की: अपने पौधे की देखभाल कीजिए और उसे बड़ा होते देखिए।
Friends of Yogi की भागीदारी
प्रदेश भर से हमारे स्वयंसेवकों की तस्वीरें — हर फ्रेम में एक नाम, एक जिला और माँ के नाम एक पौधा।























पौधा लगाते हुए अपनी फोटो इन हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें — और दूसरों को भी पौधे की देखभाल के लिए प्रेरित करें।

क्या आप तैयार हैं?
उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों के सपनों के साथ खड़े हों। आज ही सहयोगी बनें।
